Homeहमर बिलासपुरजिले में नशा मुक्ति अभियान तेज SP विजय पांडेय पहुंचे सिवनी–सिल्ली, महिला...

जिले में नशा मुक्ति अभियान तेज SP विजय पांडेय पहुंचे सिवनी–सिल्ली, महिला कमांडो टीम का गठन

जांजगीर-चांपा पुलिस ने नशा मुक्ति और जन जागरूकता अभियान के तहत ग्राम सिवनी और सिल्ली में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम में महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए महिला कमांडो टीम का गठन कर उन्हें टोपी और सीटी वितरित की गई।

वहीं बच्चों को कॉपी, किताबें और पेन बांटे गए।SP ने अवैध शराब, जुआ और नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से जागरूक किया और कहा कि सही शिक्षा पाने वाला बच्चा कभी अपराध की राह पर नहीं जाता। पुलिस ने लोगों से अपील की कि अवैध शराब बिक्री जैसी गतिविधियां समाज के लिए घातक हैं, इसलिए ऐसी सूचनाएं तुरंत पुलिस को दें। कार्यक्रम में CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments