जीवित मोहन धुरी को मृत बताकर पत्नी, बेटे और बेटी ने जमीन का फौती नामांतरण करवाया, आरोपियों पर 420 का मामला दर्ज।

थाना सिविल लाइन अंतर्गत मंगला धूरीपारा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल यहां रहने वाले मोहन धुरी ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी, बेटी और बेटे के द्वारा उसे मुर्दा बताकर उसका मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कर उसके जमीन का फौती नामांतरण करवा लिया गया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

सिविल लाइन प्रभारी डीएसपी ठाकुर गौरव सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता मोहन धुरी के द्वारा उसके पत्नी तिजमत बाई, बेटी रूखमणी और उसके पुत्र विनोद धुरी के खिलाफ फर्जी तरीके से मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार के उसके धुरिपारा के पैतृक जमीन 66.3 डिसमिल का फर्जी तरीके से फौती नामांतरण भी करवाने को लेकर एफआईआर दर्ज कराया गया है। मामले में 420 के तहत अपराध दर्ज के मामले की विवेचना की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles