नूतन चौक के पास बगैर पार्किंग बन रहे शॉपिंग कॉम्पलेक्स के मामले में निगम ने जारी किया नोटिस; मालिक ने 7 में से 3 दुकान को बताया पार्किंग।

नूतन चौक के पास बगैर पार्किंग बन रहे शॉपिंग कॉम्पलेक्स के मामले में निगम ने जब नोटिस जारी किया, तो कॉम्पलेक्स मालिक ने 7 में से 3 दुकानों को पार्किंग बता दिया और निगम ने मान भी लिया। निगम के जिम्मेदारों ने मौके पर जाकर परीक्षण करने की जहमत भी नहीं उठाई। निगम की ओर से हरीश राठौर को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन इसके पीछे कांग्रेस के कुछ नेताओं के नाम आ रहे हैं। नगर निगम ने नूतन चौक के पास की जमीन कुछ समय पहले बेची है। इसी जगह पर अब शॉपिंग कॉम्पलेक्स बन रहा है इसमें 7 दुकानें तैयार हैं।

निगम से पास नक्शे में पार्किंग का उल्लेख है, लेकिन मौके पर गाड़ियां रखने की व्यवस्था नहीं है। इस मामले में निगम ने राठौर को नोटिस जारी कर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। नोटिस के तुरंत बाद राठौर ने तीन दुकानों की शटर पर पार्किंग लिखकर निगम को अपना जवाब दे दिया। निगम ने कहा, यदि दुकान को पार्किंग बताकर यहां दुकान संचालित किया जाएगा तो इसे सील करने की कार्रवाई की जाएगी। नक्शे के अनुसार, यहां हर हाल में पार्किंग बनानी होगी, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। निगम ने जब यहां की जमीन बेची, तब भाजपा के युवा नेताओं ने इसका भारी विरोध किया था। तब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। इस मामले में निगम के अफसर कार्रवाई करने से डर रहे हैं, क्योंकि इसमें कांग्रेस के नेता पर्दे के पीछे से शामिल हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles