Homeहमर बिलासपुरजोंधरा में दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव संपन्न,19 गांवों के खिलाड़ियों ने...

जोंधरा में दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव संपन्न ,19 गांवों के खिलाड़ियों ने दिखाया दम,जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह

मस्तूरी विधानसभा के ग्राम पंचायत जोंधरा में 19–20 नवंबर को सांसद खेल महोत्सव का आयोजन जोधरा क्लस्टर हाई स्कूल मैदान में किया गया। कार्यक्रम में चंद्र प्रकाश सूर्या, खिलावन पटेल, नरेंद्र नायक सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।19 गांवों के केंद्र पर आयोजित इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में प्रतिभावान खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों को प्रोफेशनल खेल भावना अपनाने, खेलो इंडिया के तहत मिलने वाली छात्रवृत्ति और रजिस्ट्रेशन के महत्व की जानकारी दी।समापन अवसर पर बोरा दौड़, पैदल चाल, 100 मीटर दौड़, तीरंदाजी जैसे एकल खेल और रस्साकसी, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल जैसे टीम खेल आयोजित किए गए। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत जोंधरा की टीम ने उत्कृष्ट व्यवस्था की, वहीं छात्रों, पालकों, पंचायत प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भागीदारी निभाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments