चकरभाठा थाने के अधीन ट्रांसपोर्ट नगर मे पुलिस सहायता केंद्र का मंगलवार को बिल्हा विद्यायक धरम लाल कौशिक नें शुभारंभ किया। कलेक्टर, एसपी, निगम आयुक्त की उपस्थिति मे ट्रांसपोर्ट नगर सहायता केंद्र कि शुरुवात हुई। यहाँ 1 सहायक उपनिरीक्षक, 1 प्रधान आरक्षक और 3 आरक्षक का बल तैनात किया गया है।

ट्रांसपोर्ट नगर स्थित निगम के सामुदायिक भवन मे मंगलवार को पुलिस सहायता केंद्र का बिल्हा विद्यायक नें फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह, निगम आयुक्त अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, अनुज कुमार, नीरज चंद्राकर, एसडीएम पियूष तिवारी सहित ट्रांसपोर्टर मौजूद रहे। चकरभाठा थाने के अधीन इस ट्रांसपोर्ट नगर सहायता केंद्र की मांग बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक नें विधानसभा मे भी की थी। जिसके बाद जिला और पुलिस प्रशासन नें भवन की खोज की, नगर निगम के सामुदायिक भवन मे ट्रांसपोर्ट नगर सहायता केंद्र की शुरुवात की गयी।

ट्रांसपोर्ट नगर मे बड़ी गाड़िया आती जाती रहती है। दूसरे राज्य से लोग आते हैं। जिसमें कुछ संदिग्ध भी होते हैं। सहायता केंद्र बनने से ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करना आसान होगा। साथ ही यहां विवाद की स्थिति भी काफी निर्मित होती है। इसलिए यहां पर सहायता केंद्र का होना बहुत जरूरी था। चकरभाठा और सिरगिट्टी थाना का डिस्टेंस काफी ज्यादा है। इसलिए ट्रांसपोर्ट नगर में एक सहायता केंद्र की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। कलेक्टर अवनीश कुमार शरण नें ट्रांसपोर्ट नगर मे सहायता केंद्र खुलने पर सभी को बधाई और शुभकामनायें दी।

नवीन ट्रांसपोर्ट नगर साहयता केंद्र मे 1 सहायक उपनिरीक्षक, 1 प्रधान आरक्षक और 3 आरक्षक का बल तैनात किया गया है।जो क्षेत्र मे होने वाले आपराधिक गतिविधियों पर नजर रख कार्यवाही करेंगे।


