प्रदेश में बढ़ते अपराध और बिजली कटौती पर कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव।

विधानसभा के बाद लोकसभा में करारी हार का सामना कर चुकी कांग्रेस को अब कुछ सूझ नहीं रहा, जनता का विश्वास हारने के बाद मुद्दा विहीन कांग्रेस पार्टी अब विधानसभा घेराव का दिखावा करने जा रही है। मंगलवार को कांग्रेस भवन में बैठक कर कांग्रेसियों ने अपनी भड़ास निकाली, उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ते अपराध बिजली कटौती सहित अन्य समस्याओं से प्रदेश की जनता त्रस्त है तो वहीं विपक्षी कांग्रेस अब इस पर विरोध कर समस्या के समाधान करने की मांग छत्तीसगढ़ सरकार से कर रही है।

जिस प्रयास में आगामी 24 जुलाई को कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ विधानसभा का घेराव करने जा रही है इसके लिए जिला स्तर पर बैठक कर कार्यकर्ताओं को रणनीति के संबंध में दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को तिलकनगर स्थित कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई इसमें प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री सुबोध हरितवाल सहित जिला कांग्रेस के पदाधिकारी और विधायक मौजूद रहे इस दौरान कार्यकर्ताओं को 24 जुलाई को होने वाले विधानसभा घेराव के संबंध में जानकारी दी गई, तो वहीं ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ताओ को रायपुर पहुंचकर इस घेराव को सफल बनाने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles