ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान, बिलासपुर रेलवे स्टेशन में घंटों तक इंतजार करते रहे यात्रीगण।

ट्रेनों की लेटलतीफी की समस्या यात्रियों के लिए नयी नहीं है। सालभर से ट्रेनों के परिचालन की कुछ ऐसी ही स्थिति है। जिसके चलते यात्री खासे परेशान है। बीच में कुछ सुधार हुआ था लेकिन, स्थिति पहले की तरह हो गई है। सोमवार को भी यात्रियों को इसी तरह परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्री प्रतीक्षालयों और प्लेटफॉर्म पर बैठे यात्रियों के चेहरे पर साफ परेशानी नजर आ रही थी।

कुछ यात्री तो पूछताछ केंद्र में जाकर वजह जानने का प्रयास भी करते रहे। लेकिन, उन्हें यह कह दिया गया कि शुरुआत स्टेशन से ही ट्रेन लेट से छूटी है। रविवार को शालीमार 10 घंटे, मुंबई मेल 8 घंटे, पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस 6 घण्टे, भुज एक्सप्रेस 7, समरसता एक्सप्रेस 6 घण्टे, रक्सौल एक्सप्रेस और हावड़ा अहमदाबाद एक्सप्रेस 2 घण्टे विलम्ब से बिलासपुर पहुँची।

इस सम्बंध में यात्रियों का कहना है कि रेलवे यात्रियों को चौतरफा परेशान कर रही है। एक तो अधिकांश दिशा की ट्रेनें रद्द है। ऐसे में, जो चल रही है, उनकी चाल भी पूरी तरह बिगड़ी हुई है। जिसके चलते उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles