हत्या के मामले में सजा काट रहा बंदी पैरोल पर छूटने के बाद फरार हो गया। जेल प्रबंधन ने इसकी सूचना सिविल लाइन थाने में दी है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर बंदी की तलाश शुरू कर दी है।जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना अंतर्गत पेंड्री में रहने वाले प्यारेलाल पटेल को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा दी है। इसके बाद से आरोपित केंद्रीय जेल में बंद था। बंदी को जेल महानिदेशक के आदेश पर 12 दिन के लिए पैरोल पर छोड़ा गया था।

इसके बाद वह निर्धारित समय पर जेल नहीं पहुंचा। जेल प्रबंधन ने इसकी सूचना नवागढ़ थाने में दी। नवागढ़ पुलिस ने पेंड्री में पूछताछ की तो पता चला कि बंदी गांव ही नहीं पहुंचा। पुलिस ने इसका पंचनामा बनाकर जेल प्रबंधन के पास भेज दिया। बंदी का पता नहीं चलने पर जेल प्रबंधन ने सिविल लाइन थाने में शिकायत की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर बंदी की तलाश शुरू कर दी है।



