ट्रेनों की लेट लतीफी जारी: यात्री परेशान, कुछ 3 तो कोई 6 घंटे लेट; वहीं आजाद हिंद 27 घंटे देरी से चल रही।

लगातार ट्रेनों की लेट लतीफी ने यात्रियों को परेशान कर रखा है। ऐसी कोई शायद ही ट्रेन होगी जो अपने निर्धारित समय पर चल रही है। हर ट्रेन 3 घंटे या उससे ज्यादा की देरी से ही चल रही है। गर्मी के दिनों में यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। प्लेटफार्म पर बैठे यात्री ट्रेन के इंतजार में गर्मी से जूझते बैठे हैं। लेकिन ट्रेन का कोई अता-पता नहीं है। कई यात्री तो ऐसे भी हैं जो ट्रेन के इंतजार में एक दिन पहले से ही बैठे हैं और ट्रेन दूसरे दिन तक प्लेटफार्म पर नहीं पहुंच पाई। ट्रेन की ऐसी दशा देखकर प्लेटफार्म पर यात्री भी कम नजर आ रहे हैं। हर रूट की ट्रेन लगभग देरी से ही चल रही है।

जहां मेल 3 घंटे लेट चल रही है वही इतवारी और उत्कल 6 घंटे की देरी से चल रही है। और आजाद हिंद तो 27 घंटे की देरी से चल रही है। जिससे यात्री भीषण गर्मी में स्टेशन में बैठे-बैठे परेशान हो गए हैं। यात्रियों का कहना है कि रेलवे को ट्रेन की लेट लतीफे पर आवश्यक रूप से ध्यान देना चाहिए। गर्मी का समय है यात्रियों को सफर करने में तो दिक्कत होती है। और अब समय ऐसा हो गया है कि ट्रेन के इंतजार में 8-9 घंटे स्टेशन पर बैठना पड़ रहा है। इस पर रेलवे को निश्चित रूप से ध्यान देने की जरूरत है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles