नगर निगम प्रशासन के सिटी बसों के संचालन के दावों की पोल खुल गई। टोटल 50 में से 30 बसे कंडम और बिन पहियों के डिपो में खड़ी है। 11 बसे कोरोनाकाल के दौरान बनने एजेंसी गई, उनमे से 8 वापस आई , वो चलने योग्य नही है। तो फिर 15 बसे कैसे दौड़ रही ये समझ से परे है। वर्ष 2016 मे लगभग 25 करोड़ की लागत से बिलासपुरवासियों को 50 सिटी बसें केंद्र सरकार की योजना के तहत दी गई थी।



निगम कमिश्नर अमित कुमार ने बताया की कई गाड़िया एक्सीडेंट हो जाने की वजह से बंद पड़ी है तो कई बसो के स्पेयर पार्ट्स नहीं मिल रहे। निगम कमिश्नर अमित कुमार ने यह भी बताया की प्रधानमंत्री ई. बस के संचालन के लिए बिलासपुर का भी चयन हुआ है जिसमे 50 बसों का प्रस्ताव गया है, जिसमे 35 मिडियम बस और 15 मिनी बसो की मांग रखी गई है जिसकी टेंडर प्रक्रिया जारी है। अगर टेंडर मिल जाती है तो इस वर्ष 50 नये इलेक्ट्रॉनिक बसों की सौगात जिले को मिल जायेगी।



