बिलासपुर रतनपुर थाना क्षेत्र ग्राम बगदेवा से 112 की टीम को सूचना मिली कि ग्राम बगदेवा में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। जिसमे कुछ घर पानी में डूब गये हैं और कुछ लोग घर के अंदर फँसे हुए हैं सूचना पर डायल 112 और थाना प्रभारी रतनपुर अपनी टीम के साथ मौक़े पर पहुंच बाढ़ में फँसे कौशल्या पोरते के परिवार की 2 वृद्ध महिलाओ और तीन वर्षीय शिशु समेत परिवार को अपनी जान की परवाह न करते हुए आरक्षक बसंत दास मानिकपुरी द्वारा सुरक्षित बाहर निकाला गया साथ ही उनके समान को भी बाहर निकाला गया। आरक्षक के इस सरहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आरक्षक बसंत मानिकपुरी को शाबाशी दी और इनाम के बतौर तत्काल एक हजार रुपए भी दिए।




