Homeहमर बिलासपुरडिजाइन फाइनल: बृहस्पति बाजार की पुनः विकास योजना के तहत नगर निगम...

डिजाइन फाइनल: बृहस्पति बाजार की पुनः विकास योजना के तहत नगर निगम बाजार स्थल पर बनाएगी मल्टीलेवल सब्जी मार्केट।

बिलासपुर में 13.39 करोड़ की लागत से बनने वाले बृहस्पति बाजार मल्टी लेवल सब्जी मार्केट की ड्राइंग डिजाइन फाइनल कर ली गई है। फिलहाल दुकानदारों से चर्चा के बाद इस बात पर भी सहमति बन गई है कि निर्माण के दौरान दुकानदार मिशन स्कूल मैदान में व्यवसाय करेंगे।

बृहस्पति बाजार की पुनः विकास योजना के तहत नगर निगम बाजार स्थल पर कॉम्प्लेक्स बनाएगी, एक मंजिला बाजार तैयार होगा जिसके ग्राउंड फ्लोर में 242 बड़े आकार के चबूतरे बनाए जाएंगे, अभी सब्जी विक्रेताओं को 242 चबूतरो को आवंटित किया जाएगा। वर्तमान में चबूतरो का आकार 6 बाई 8 का है नए चबूतरे का आकार 7 बाई 10 का होगा, जिससे व्यापारियों को पहले से बड़े चबूतरे मिलेंगे, प्रत्येक चबूतरे के नीचे स्टोरेज के लिए दरवाजे की सुविधा भी रहेगी, जहां व्यापारी अपना सामान रख सकेंगे।

भवन के बेसमेंट में पार्किंग की सुविधा रहेगी, जहां 50 कार और 170 बाइक एक समय में पार्क किया जा सकेगा। भवन के प्रथम तल में 66 दुकान बनेगी, बिल्डिंग में व्यापारियों और नागरिकों के लिए टॉयलेट भी बनाया जाएगा, अभी के बृहस्पति बाजार में जिसकी सुविधा नहीं है। लेकिन इसे लेकर व्यापारियों में आक्रोश हैं, उनका कहना हैं चबूतरे को तत्काल न तोड़ा जाए, व्यवस्थापन के लिए समय दिया जाए, हालांकि व्यापारियों ने स्मार्ट सिटी के तहत बनाये जा रहे निर्माण का स्वागत किया है। नए परिसर बनने के बाद सब्जी खरीदने वालों को सुविधा होगी तो वहीं व्यापारियों को एक व्यवस्थित बाजार मिल सकेगा। यातायात की समस्या दूर होगी और वही शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी।

13.39 करोड़ की लागत से बनने वाले बृहस्पति मल्टीलेवल सब्जी मार्केट के लिए ड्राइंग डिजाइन फाइनल कर ली गई है। निर्माण के दौरान दुकानदारों को मिशन स्कूल के मैदान में शिफ्ट करने पर भी सहमति बन गई है, जहां 4 जून के बाद दुकानदारों के लिए वैकल्पिक शेड तैयार किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि जुलाई महीने से निर्माण कार्य आरंभ हो जाएगा। बृहस्पति बाजार के 255 दुकानदारों को नए मार्केट के निर्माण तक मिशन स्कूल के मैदान में शिफ्ट किया जाएगा। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। कोरोना के दौरान बुधवारी बाजार भी रेलवे नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट फुटबॉल मैदान में लगा करता था। इस परिसर के बन जाने से सड़क पर ट्रैफिक जाम की समस्या हमेशा के लिए खत्म होगी तो वही सर्व सुविधायुक्त बाजार में लोग खरीदारी कर पाएंगे और सब्जी विक्रेता भी आसानी से व्यवसाय कर सकेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments