डॉ. बीपी सिंह पर भ्रष्टाचार, पददुरुपयोग और यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप…

सिम्स में पदस्थ डॉ. बीपी सिंह के खिलाफ सिम्स कर्मचारी शक्ति सिंह बघेल ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और संभागायुक्त से गंभीर शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉ. सिंह ने एक से अधिक शासकीय पदों पर रहते हुए वित्तीय गड़बड़ियां की हैं, मेडिकल गैस और किट की खरीदी में भ्रष्टाचार किया है, तथा रेलवे अस्पताल में भी सेवा देकर नियमों का उल्लंघन किया है। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि डॉ. सिंह को तत्काल स्थानांतरित कर निष्पक्ष जांच कराई जाए।शिकायत में कहा गया है कि डॉ. सिंह ने आदिवासी लोगों को डरा-धमकाकर उनकी जमीन अपनी पत्नी और रिश्तेदारों के नाम करवाई है। उन्होंने अवैध लैब और डायग्नोस्टिक सेंटर खोलकर अकूत संपत्ति अर्जित की है। साथ ही, शासकीय सेवा में रहते हुए अवकाश लिए बिना कोर्स करने, विदेश भ्रमण करने, सरकारी वाहन के निजी उपयोग और अन्य कई नियमों का उल्लंघन किया गया है। आरोप है कि उन्होंने जांच अधिकारियों और उच्चाधिकारियों को प्रभावित कर कार्यवाहियों को प्रभावित किया है।सबसे गंभीर आरोप महिला कर्मचारियों के यौन उत्पीड़न और निजी संस्थानों में जबरन सेवाएं दिलवाने को लेकर हैं। डॉ. सिंह पर कनिष्ठ महिला चिकित्सकों को डराकर चुप कराने, साक्ष्य छिपाने, और संस्था की छवि को प्रेस के माध्यम से नुकसान पहुंचाने के आरोप भी लगाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने शिकायतकर्ता को उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है और प्रकरण पर शासन स्तर पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles