Homeहमर बिलासपुरभीषण गर्मी से राहत देने व्यापारी संघ व कोतवाली पुलिस ने प्याऊ...

भीषण गर्मी से राहत देने व्यापारी संघ व कोतवाली पुलिस ने प्याऊ घर की शुरुआत की…

शहर में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। सुबह से ही तेज धूप और झुलसाने वाली गर्म हवाओं के कारण राह चलते लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर कामकाज के लिए निकलने वालों के शरीर का पानी पसीने के रूप में बहने लगा है। इस बढ़ती तपिश को देखते हुए शहर में आमजन के लिए प्याऊ घर खोलने की पहल की जा रही है। इसी क्रम में सिटी कोतवाली थाना के सामने शास्त्री बाजार व्यापारी संघ एवं सिटी कोतवाली पुलिस के संयुक्त प्रयास से प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य राहगीरों को गर्मी से राहत देना और उन्हें शीतल जल उपलब्ध कराना है। यहां से गुजरने वाले लोगों के लिए यह प्याऊ घर किसी वरदान से कम नहीं है। प्याऊ घर में ठंडे पेयजल की व्यवस्था की गई है, जिससे राहगीर छांव में रुककर सुकून से मटके का पानी पी रहे हैं। व्यापारियों और पुलिस की इस मानवता भरी पहल की हर कोई सराहना कर रहा है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि इसी तरह शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी ऐसे प्याऊ घर खोले जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments