Homeहमर बिलासपुरतखतपुर के चिचिरदा गांव में धड़ल्ले से जारी अवैध खनन,सरपंच पर ही...

तखतपुर के चिचिरदा गांव में धड़ल्ले से जारी अवैध खनन,सरपंच पर ही खुदाई कराने और मिट्टी बेचने के लगे गंभीर आरोप

15 जून से प्रदेशभर में खनन पर रोक के बावजूद तखतपुर ब्लॉक के चिचिरदा गांव में खुलेआम अवैध खुदाई हो रही है। यहां जेसीबी मशीन से दिनदहाड़े मिट्टी की खुदाई करवाई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि खुद गांव के सरपंच प्रमोद सूर्यवंशी पर अवैध खनन कराने और मिट्टी बेचने के आरोप लगे हैं।सरपंच प्रमोद सूर्यवंशी ने खुदाई की बात मानी है लेकिन तर्क दिया कि यह मिट्टी स्कूल के गड्ढे भरने के लिए निकाली जा रही है। उन्होंने दावा किया कि बरसात में स्कूल में कीचड़ न फैले इसलिए पहले से भराव का काम कराया जा रहा है। हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि मिट्टी गांव से बाहर ले जाकर बेची जा रही है।खनिज विभाग के स्पष्ट आदेश हैं कि 15 जून से 15 अक्टूबर तक किसी भी तरह की खुदाई पूरी तरह प्रतिबंधित है। ऐसे में चिचिरदा में हो रही खुदाई सीधे तौर पर गैरकानूनी है। न पंचायत और न ही किसी जनप्रतिनिधि को इसकी अनुमति है।यह मामला स्थानीय प्रशासन और खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। ग्रामीणों ने अवैध खनन पर कार्रवाई की मांग की है और आशंका जताई है कि सरपंच की आड़ में खनन माफिया सक्रिय हो चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments