Homeहमर बिलासपुरपीसीसी चीफ दीपक बैज पहुंचे रायगढ़, प्रभावितों से की मुलाकात,प्रगति नगर कयाघाट...

पीसीसी चीफ दीपक बैज पहुंचे रायगढ़, प्रभावितों से की मुलाकात,प्रगति नगर कयाघाट इलाके मे मरीन ड्राइव का हो रहा है विरोध

रायगढ़ जिला प्रशासन के द्वारा इन दिनों केलो नदी के किनारे मरीन ड्राइव बनाने का काम करने के तहत यहां मौजूद अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जा रही है लेकिन जब से यहां जिला प्रशासन के द्वारा तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू की गई है तब से यहां विरोध के स्वर उत्पन्न हो गए हैं तो वहीं अब स्टोर पर ने राजनीतिक रंग ले लिया है और लगातार विपक्ष कांग्रेस के द्वारा यहां विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया जा रहा है जिसके तहत सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज रायगढ़ पहुंचे जहां उन्होंने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावितो से मुलाकात करते हुए कहा की छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा जिस तरह से लगातार अतिक्रमण हटाकर लोगों के घर उजड़े जा रहे हैं इससे लोगों के अंदर आक्रोश है। हालांकि कांग्रेस नेताओं के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा पहले ही यहां भारी संख्या पुलिस में पुलिस बल तैनात कर दी गई थी। हालांकि अब यह मुद्दा राजनीतिक रंग ले चुका है ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी जा रही है और इस संबंध में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि कांग्रेस इसमें राजनीति कर रही है जबकि सुविधाओं को पूरा करने के लिए इस तरह की कार्रवाई जरूरी होती है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments