तखतपुर क्षेत्र के मोढे गांव के सरकारी स्कूल की दुर्दशा, न पानी न शौचालय।

तखतपुर क्षेत्र के मोढे ग्राम पंचायत का सरकारी स्कूल इन दिनों अपनी ही दुर्दशा के लिए आंसू बहा रहा है। शिकायत है कि यहां के शिक्षक सही समय में स्कूल नहीं आते हैं जिसकी शिकायत अनुविभागीय अधिकारी तखतपुर के समक्ष स्कूल के बच्चों ने किया था जिस पर संज्ञान भी लिया गया। आज की स्थिति में शिक्षक सही समय में स्कूल तो आ रहे हैं पर शिक्षण कार्य में रुचि नहीं ले रहे हैं। वही हाल यहां की अन्य व्यवस्था की है।

जगह-जगह कीचड़ गंदगी यहां भरी पड़ी है। पीने के पानी, शौचालय की सही व्यवस्था नहीं है। साफ सफाई नहीं होने के कारण जगह-जगह घास खरपतवार उग आए हैं जिससे जहरीले जीवों का आना इस स्कूल में अब आम बात हो गई है। यहां पढ़ने वाले बच्चों को हर पल जान का खतरा बना रहता है। जनप्रतिनिधियों ने इन समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए इसके निराकरण की मांग की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles