Homeहमर बिलासपुरतारबाहर इंदिरा कॉलोनी स्थित सार्वजनिक मंच बना असामाजिक तत्वों का अड्डा. कुछ...

तारबाहर इंदिरा कॉलोनी स्थित सार्वजनिक मंच बना असामाजिक तत्वों का अड्डा. कुछ साल पहले ही मंच का निर्माण कराया गया था; जो अब जर्जर अवस्था में है।

वार्ड वासियों के सामाजिक धार्मिक कार्यक्रम के लिए बनाया गया मंच निगम की बेपरवाही के चलते बदहाल हो गया है। तारबाहर इंदिरा कॉलोनी के पास वार्ड वासियों की मांग पर सार्वजनिक मंच बनाया गया था। निर्माण के कुछ साल बाद मंच जर्जर और आसामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है। यहाँ दुर्गा उत्सव गणेश, उत्सव समेत मोहल्ले वासियों के छोटे-मोटे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. लेकिन कुछ माह से सारे आयोजन बंद हो गए हैं।

इसका कारण मंच के आसपास गंदगी और कचरे का ढेर है, यहां पड़े खाली बोतल डिस्पोजल यह बताते हैं कि दिन में भी नशेड़ियों, शराबियों का जमावड़ा रहता है। इसके चलते मोहल्लेवासी यहां कोई भी कार्यक्रम करने से बचते हैं। जिससे लोगों की जरूरत के लिए बनाया गया सार्वजनिक दुर्गा मंच अब किसी काम का नहीं रहा है। वार्ड वासियों का कहना है कि यहां गेट नहीं है जिससे सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है. गंदगी, कचरा साफ करने निगम का सफाई अमला यहाँ महीनों से नही आया है। शाम होते ही नशेड़ियों का जमावड़ा हो जाता है इसकी शिकायत निगम और पुलिस में भी की जा चुकी है, सुधार नहीं होने से अब यहां कोई भी कार्यक्रम नहीं हो पा रहा हैं। मोहल्ले वासियों ने निगम से व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ सुरक्षा के इंतजाम करने पुलिस प्रशासन से अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments