महानगर की तर्ज पर बिलासपुर में भी “लेफ्ट साइड फ़्री” की व्यवस्था की गई है लेकिन जागरूकता और यातायात विभाग की सतर्कता नहीं होने के चलते यह योजना प्लॉप होती दिख रही।

महानगर की तर्ज पर बिलासपुर में भी लेफ्ट साइड फ़्री की व्यवस्था की गई है लेकिन जागरूकता और यातायात विभाग की सतर्कता नहीं होने के चलते यह योजना प्लॉप होती दिख रही है। सबसे बड़ी समस्या नेहरू चौक की है यहां पर तहसील ऑफिस का बाउंड्री वॉल है, जिससे ट्रैफिक का लेफ्ट साइड बहुत सकरा हो गया है, वही गड्ढा होने की वजह से लोगों को लेफ्ट साइड का लाभ नहीं मिल पा रहा है और ट्रैफिक जाम की समस्या हो रही है।

जबकि यहीं पर किराए पर साइकिल देने की योजना चल रही है, जिससे लेफ्ट साइड में जगह कम बची है। वाहन चालक यहीं पर वाहन खड़ी कर देते हैं, जिससे लेफ्ट साइड का मार्ग ही नही बचता। लोगो का कहना है कि यातायात पुलिस भी नजर नहीं आती और न ही राहगीरों को इसकी जानकारी हैं, पहले वाहन चालकों को जागरूक करना होगा साथ ही साइड की जगह को खाली कराना होगा, तब यातायात सुचारू होगा और लेफ्ट साइड फ्री का फायदा मिलेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles