तारबाहर पुलिस ने वायरल मारपीट वीडियो के आधार पर दो नशेड़ी आरोपियों को किया गिरफ्तार

थाना तार बाहर अंतर्गत पुराने बस स्टैंड शराब भट्टी के पास से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद आनन फानन में हरकत में आई पुलिस ने मामले में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वायरल वीडियो में आप खुद नशेड़ी युवक की तस्वीर को साफ देख सकते हैं कि किस तरह से यह हथियार लेकर सामने खड़े व्यक्ति पर प्राण घातक हमला कर रहा है। जब उसने हथियार सीधा तान कर उसके सिर पर वार करने का प्रयास किया तो वहां खड़े नशेड़ी आरोपी के साथी ने मौके से आरोपी को पकड़ लिया। और इस तरह व्यक्ति की जान बच सकी।तारबाहर पुलिस ने पूरे मामले में हीरालाल उर्फ खोटली ध्रुव और अरमान खान को हथियार समेत गिरफ्तार किया है। बता दे कि पुराने बस स्टैंड शराब भट्टी के जिस स्थान से मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है उसी स्थान पर बीते माह टीवी के केबल ऑपरेटर एक युवक की हत्या भी हो चुकी है।

हालांकि हत्या के बाद पुलिस ने पुराने बस स्टैंड शराब भट्टी के पास देर रात नशा करने वाले नशेड़ियों के खिलाफ कुछ दिनों तक अभियान भी चलाया था फिर पुलिस का यह अभियान पूरी तरह से ठंडा हो गया था शायद इसी का नतीजा है कि फिर से इसी स्थान से नशेड़ियों द्वारा नशे में धुत होकर अपना वर्चस्व और गुंडागर्दी कर मारपीट करने का मामला फिर से सामने आया है।मामले में मौखिक जानकारी देते हुए तारबाहर आई जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे हथियार जप्त कर मामले में आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles