तालापारा में पानी की समस्या के साथ-साथ नाली की भी समस्या; रहवासियों में बीमारियों का खतरा।

बिलासपुर के तालापारा में पानी की समस्या के साथ-साथ नाली की भी समस्या बनी हुई है। यहां के लोग नारकीय जीवन जीने मजबूर है। लोगों के घर के बाहर से नाली का गंदा पानी बहता है। जिसकी वजह से बीमारियों का डर हमेशा बना रहता है। रहवासियों का कहना है कि इसकी उचित व्यवस्था नहीं कराई जा रही है। केवल काम चलाउ साफ सफाई करवा कर छोड़ दिया जाता है। फिर कुछ समय बाद वापस से नालिया भर जाती है और मच्छर पनपने लगते हैं। लेकिन इस पर ध्यान देने वाला कोई नहीं है।

उन्होंने बताया कि उनके घर में जो पीने का पानी भरते हैं। उसका पाइप कनेक्शन नाली से होकर आता है। मगर इसमें सुधार करने वाला कोई नहीं है। लोग पानी की समस्या के साथ-साथ हम नाली की समस्या से वर्षों से जूझ रहे हैं। लेकिन इसका निवारण नहीं किया जा रहा है। जिससे बच्चे कई बार बीमार भी पड़ चुके हैं। हमेशा बीमारियों का खतरा बना रहता है। घर के बाहर से नाली का गंदा पानी बहता है। जिससे बदबू मच्छर और बीमारियां हमारा पीछा नहीं छोड़ रही है। रहवासियों ने मांग करते हुए कहा कि नाली की उचित व्यवस्था की जानी चाहिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles