तिफरा स्थित नया बस स्टैंड को बेहतर यात्री सुविधाओं के लिए हाईटेक बनाने के लिए नगर निगम संवारने में जुटे।

तिफरा स्थित हाईटेक बस स्टैंड बेहतर यात्री सुविधाओं के साथ नई लुक में नजर आने वाला है। हैंडोवर मिलने के बाद नगर निगम इसे सवारने में जुट गया है। एक करोड़ 95 लाख रुपए की लागत से हाईटेक बस स्टैंड का उन्नयन किया जा रहा है। जिसमें उन्नत विद्युतीकरण, पानी के लिए पाइपलाइन, बिल्डिंग मरम्मत समेत रंग रोगन का कार्य किया जाएगा।

करीब 14 साल पहले बिलासपुर में प्रदेश का पहले हाईटेक बस स्टैंड का निर्माण तीफरा में किया गया था। जिसे अंतरराज्यीय बस स्टैंड का दर्जा प्राप्त है। प्रारंभ से हाईटेक बस स्टैंड का संचालन छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के द्वारा किया जा रहा था। संचालन की जिम्मेदारी नगर निगम को मिलने के बाद निगम ने योजना तैयार कर इसके कायाकल्प और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के दिशा मे कार्य प्रारंभ कर दिया है। मई के अंत से ही कार्य शुरू कर दिया गया है। जहां नाली का काम जारी है। पूरे परिषद में 50 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। मॉनिटरिंग के लिए स्टैंड परिषद में सर्विलांस रूम बनाया जा रहा है। यात्रियों को बस की जानकारी समय सारणी समेत अन्य सूचनाओं के लिए डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाया जाएगा। यात्रियों के ठहरने के लिए रैन बसेरा बनाया जाएगा। परिसर में जल भराव की समस्या दूर करने के लिए नाली बनाई जा रही है। इसमें आधे से अधिक नाली के काम पूरे भी हो चुके हैं। साथ ही टर्मिनल बिल्डिंग के अंदर में लाइट और पंखे लगाए जा रहे हैं। 25 नए बिजली के पोल भी लगाए जा रहे हैं। जहां स्ट्रीट लाइट लगाया जाएगा। यात्रियों को शुद्ध पानी देने के लिए नई पाइपलाइन भी बिछाई जा रही है।

तिफरा हाईटेक बस स्टैंड में वहां के लोग और यात्री काफी असुविधाओं से जूझ रहे हैं। बस स्टैंड में रहने वाले ड्राइवर ने बताया कि वर्तमान में बस स्टैंड में काफी असुविधाएं हैं। महिलाओं के लिए बाथरुम नहीं है। ड्राइवर के रुकने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। यात्रियों के खाने के लिए उचित व्यवस्था नहीं है। और ना ही रोड और नाली की कोई व्यवस्था है। साथ ही शाम होने के बाद यहां पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा हो जाता है। इसके रोकथाम के लिए यहां पर पुलिस का होना बहुत आवश्यक है। ताकि कोई बड़ी घटना ना घटे। इसके साथ ही साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि यह सब काम सुचारू रूप से हो गए तो एक बहुत अच्छी सुविधा यहां के यात्रियों व्यवसाईयों और ड्राइवर को मिलेगी। गर्मी को देखते हुए। मटके और वाटर कूलर के जरिए पानी की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा कार्य योजना के तहत टर्मिनल बिल्डिंग में यात्रियों के लिए नए पंख लगाए जा रहे हैं, जिसका काम अभी जारी है। बस स्टैंड में रहने वाले लोगों का कहना है की हम आशा करते हैं कि बस स्टैंड का लुक जल्द से जल्द चेंज हो जाए। ताकि यहां पर होने वाली असुविधाओं से यात्रियों को और यहां काम करने वाले लोगों को ड्राइवर को इसका लाभ मिल सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles