Homeहमर बिलासपुरतीन दिवसीय रामनवमी उत्सव का हुआ समापन, बड़ी संख्या में भक्त हुए...

तीन दिवसीय रामनवमी उत्सव का हुआ समापन, बड़ी संख्या में भक्त हुए शामिल…

आंध्र विप्र समाज के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय रामनवमी पूजा उत्सव का मंगलवार को समापन हुआ। इस अवसर पर पहले दिन श्री राम सीता कल्याणम के बाद दूसरे दिन विधिवत पूजा अर्चना यहां संपन्न कराई गई अंतिम दिन यहां सतनारायण कथा का आयोजन हुआ इसके अलावा विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए और भगवान का प्रसाद ग्रहण किया। पिछले 67 वर्षों से यह आयोजन रेलवे परिक्षेत्र के कंस्ट्रक्शन कॉलोनी दुर्गा पूजा पंडाल में आयोजित होता आ रहा है दक्षिण भारतीय पद्धति से आयोजित होने वाले इस रामनवमी उत्सव की भव्यता लगातार बढ़ती जा रही है यही वजह है कि दक्षिण भारतीय परिवारों के अलावा भी अन्य समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल होते हैं और भगवान की आराधना करते हैं तीन दिवस से इस आयोजन को लेकर लगातार उत्साह का माहौल यहां नज़र आया धार्मिक आस्था वाले भारत देश में त्योहारों को धूमधाम से मनाया जाता है। रविवार से शुरू हुए रामनवमी उत्सव के समापन अवसर पर बड़ी श्रद्धा के साथ भक्त भगवान की आराधना में लीन रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments