Homeहमर बिलासपुरतेजस्विनी कन्या छात्रावास में पांच दिवसीय शिविर का आयोजन, सशक्त और मजबूत...

तेजस्विनी कन्या छात्रावास में पांच दिवसीय शिविर का आयोजन, सशक्त और मजबूत समाज का निर्माण, राष्ट्र सेविका समिति का है लक्ष्य।

एक सशक्त और मजबूत समाज का निर्माण, राष्ट्र सेविका समिति का लक्ष्य है। इसके लिए ऐसी पीढ़ी तैयार करना जिसे राष्ट्र एवं संस्कृति पर गर्व हो, संगठित, परिवार, समाज और राष्ट्र कार्य में अपनी सजग भूमिका निभाने वाली हो। इसी हेतु कार्य विस्तार की दृष्टि से प्रतिवर्ष प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन किया जाता है। नेहरू नगर के परिजात कॉलोनी में तेजस्विनी कन्या छात्रावास में पांच दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

राष्ट्र प्रेम और समाज सेवा के लिए समर्पित राष्ट्र सेविका समिति के पांच दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। नेहरू नगर के तेजस्विनी कन्या छात्रावास में 35 छात्राएं प्रशिक्षण ले रही है, बिलासपुर जिले के आसपास गांव से बालिकाएं यहां पहुंची है। प्रशिक्षकों ने बताया कि राष्ट्र निर्माण में बालिकाओं का बड़ा योगदान होता है। यहां देशभक्ति, संस्कार और अपने माता-पिता का सम्मान करना सिखाया जा रहा है, शिविर में सुबह से शाम तक विभिन्न आयोजन के जरिए इन बच्चों का आत्म विश्वास बढ़ाने के साथ ही आत्मरक्षा का गूढ़ भी इन्हें सिखाया जा रहा है।

शिविर में विभिन्न गांव से पहुंची बालिकाओं ने अपने अनुभव ज़ी न्यूज से साझा किया, उन्होंने बताया कि हमें धर्म की रक्षा, समाज की रक्षा और राष्ट्रभक्ति का पाठ यहां पढ़ाया जा रहा है, जो हमारे भविष्य के लिए बहुत ही सार्थक साबित होगा। बालिकाओं का कहना है की इस प्रशिक्षण से समाज और परिवार में अपने दायित्व निर्वहन करने की शिक्षा मिल रही है यह हमारे लिए बहुत ही उपयोगी है।

समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण का प्रशिक्षण देना राष्ट्र सेविका समिति का प्रमुख काम है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है इसके बाद 15 दिवसीय प्रशिक्षण में बालिकाओं को विभिन्न विषयो, परंपरागत व्यवसाय, धर्म देश की सेवा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण 12 वर्ष की उम्र से ऊपर की बालिकाओं के लिए हैं। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का बड़ा योगदान है, प्रशिक्षण वर्ग में गीत, राष्ट्रभक्ति संगीत, के द्वारा बच्चों में देशभक्ति का जज्बा जगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments