नौसिखिया कार चालक महिला ने रेलवे स्टेशन के पास कईयों को अपने कार से मारी टक्कर, थाना तोरवा में एफआईआर दर्ज।

थाना तोरवा अंतर्गत नौसिखिया कार चालक महिला ने रेलवे स्टेशन के पास कईयों को अपने कार से टक्कर मारा था। इसमे ऑटो चालक और उसमें बैठे सवारी भी घायल हुए थे। इस मामले में घायल अशरफ खान ने तोरवा थाने पहुंचकर महिला कार चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए अज्ञात महिला कार चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 और 337 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

गौरतलब हो कि अज्ञात महिला कार चालक जो ड्राइविंग करते हुए अपने बच्चे से अपना वीडियो बनवा रही थी इसी बीच उसने अपनी कार को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए पहले रेलवे के विद्युत पोल को ठोकर मारी उसके बाद सवारी से भरे ऑटो को ठोकर मारी जिसके बाद ऑटो पलट गई उसके बाद नो पार्किंग में खड़े 4 बाइक को उड़ाते हुए खुद नाले में जाकर कार को घुसा दी। जिस कार क्रमांक CG 10 AC 8548 उसमे लर्निंग के साथ साथ छत्तीसगढ़ गवर्मेंट भी लिखा हुआ है। इससे यही जाहिर होता है कि गाड़ी मालिक छत्तीसगढ़ गवर्मेंट कर्मचारी है। फिलहाल तोरवा पुलिस ने शिकायतकर्ता के शिकायत पर अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जल्द ही अज्ञात कार मालिक को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles