तेज रफ्तार अनियंत्रित बस लाल खदान ओवर ब्रिज के पास पलटी, एक बच्ची की मौत, दर्जन भर यात्री घायल।

रविवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब यात्रियों से भरी बस लाल खदान ओवर ब्रिज के पास पलट गई। इस हादसे में 30 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से एक बच्ची की मौत हो गई।वहीं इस पूरे मामले में गलती ड्राइवर की बताई जा रही है। बिलासपुर गुरु नानक चौक से यात्रियों को भरकर लाल खदान ओवर ब्रिज होते हुए शिवरीनारायण जा रही बस लाल खदान को जोड़ने वाली रेलवे ओवरब्रिज के पास पहुंची ही थी कि तभी सामने से एक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई। इस दुर्घटना में बस पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्ती कि पोल भी टूट कर गिर गया। बस के पलटते ही यहां चीख पुकार मच गई।

बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे, जिसमें कई बच्चे भी थे। पता चला कि तकरीबन एक दर्जन बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिसमें से एक मासुम की मौत हो गई। बस में सवार 40 से अधिक यात्रियों में से अधिकांश घायल हुए हैं जिन्हें सिम्स और स्थानीय अस्पतालों में भर्ती किया गया है।फिलहाल मौके पर तैनात तोरवा, ट्रैफिक पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य किया। वहीं इस पूरे मामले की जांच तोरवा पुलिस कर रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक बस को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। वहीं इस दुर्घटना के बाद यहां वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची तोरवा पुलिस ने जाम क्लियर करते हुए क्रेन की मदद से बस को सीधा किया तो वहीं घायलों को आसपास के अस्पतालों और सिम्स एवं जिला अस्पताल भेजा गया। घायलों में कई की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अधिकांश यात्रियों के सिर पर और पीठ पर गंभीर चोट आई है। इसका जिम्मेदार भी बस चालक को बताया जा रहा है जो पावर हाउस से ही तेज रफ्तार में बस को फर्राटे भर रहा था। जब हादसा हुआ उस समय बस की रफ्तार 60 से अधिक बताई जा रही है। उसी बीच बाइक सवार सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर खम्बे से टकराते हुए पलट गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles