तेज रफ्तार कार चालक ने शिव टॉकीज के पास पांच वाहनों को लिया चपेट में, हादसे से हड़कंप।

थाना तारबाहर अंतर्गत बुधवार की रात शिव टॉकीज रोड के पास एक कार चालक ने तेज रफ्तार से फर्राटे भरते हुए स्कूटी और बाइक समेत 5 वाहनों को ठोकर मार दिया। घटना में सभी वाहन सवारों को चोटें आई, राहगीरों ने कार चालक को पकड़कर उसकी खातिरदारी करने के बाद तारबाहर पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस की लाख सख्ती के बावजूद अब भी पुलिस से बेखौफ होकर शहर में तेज रफ्तार से दोपहिया से लेकर चारपहिया वाहन दौड़ रही है। वहीं ऐसे लापरवाह वाहन चालकों की वजह से ही राह चलते राहगीरों की जानें जा रही है। तो कोई हादसे का शिकार होकर जीवन भर के लिए अपाहिज हो रहा है। इसी तरह का एक मामला थाना तारबाहर से सामने आया है। जहां एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन स्कूटी समेत 5 वाहनों और उसमें सवार चालकों को ठोकर मारते हुए रिलायंस मार्ट के पास जाकर घुस गई। मौके से राह चलते लोगों ने घायल राहगीरों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा तो वहीं कार चालकों को पकड़कर उनकी जमकर खातिरदारी करने के बाद उन्हें थाना तारबाहर के हवाले कर दिया। पुलिस कार चालक और उसके साथी को गिरफ्तार कर कार को अपने कब्जे में लेकर वैधानिक कार्यवाही कर रही है।

शिव टॉकीज रिलायंस मार्ट के पास कार चालक के द्वारा रफ्तार में नियंत्रण खो देने के चलते हादसा हुआ था। कार चालक CG 24 K 8779 टाटा टियागो में बेमेतरा से सवार होकर शादी समारोह में शरीक होने जांजगीर जा रहे थे। इस दौरान शिव टॉकीज रोड में हादसा हो गया। कार चालक के तेज रफ्तार की चपेट में आकर स्कूटी और बाइक सहित 5 वाहन क्षतिग्रस्त हुई तो वहीं 3 वाहन सवारों को सामान्य चोटें भी आई।फिलहाल पुलिस ने कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles