सतर्क: शिक्षा के अधिकार के तहत नामी निजी स्कूलों में फ्री सीट लाने ठग सक्रिय, अभिभावकों को अपने झांसे में लेकर उनसे रकम की मांग कर रहे ठगी।

शिक्षा के अधिकार के तहत नामी निजी स्कूलों में फ्री सीट लाने ठग सक्रिय हो चुके हैं। तरह-तरह की पहुंच और वादों के साथ अभिभावकों को अपने झांसे में लेकर उनसे रकम की मांग भी कर रहे हैं। ऐसे में जिला शिक्षा अधिकारी टी आर साहू ने अभिभावकों को सतर्क रहने कहा है।

जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू ने बताया कि हाल ही में ऐसी शिकायतें मिली है, जिसमें स्कूल में गार्ड का काम करने वाले, प्यून और अन्य कर्मचारी और उनके रिश्तेदार अफसरों से पहुंच की बात करते हुए अभिभावकों को आसानी से शासकीय योजना के तहत निःशुल्क एडमिशन दिलाने के नाम पर रकम की मांग कर रहे है। ऐसे में अभिभावाकों को स्पष्ट रूप से कहा गया है। कि आवेदन के बाद दस्तावेजों की जांच और सॉफ्टवेयर के माध्यम से हो दाखिला देने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। साफ्टवेयर के माध्यम से लॉटरी निकाली जाएगी। ऐसे में अभिभावक निःशुल्क दाखिला दिलाने किसी भी प्रकार के प्रलोभन और झांसे में न आएं।

गौरतलब है कि पहले स्कूल में सीट की अपेक्षा आवेदन अधिक आते थे तो संबंधित स्कूलों में ही लॉटरी सिस्टम से पर्चा निकाल एडमिशन दे दिया जाता था। इसमें कई बार भेदभाव की शिकायत मिली, जिसके बाद अब स्कूलों की बजाए रायपुर से ही नाम तय हो रहे हैं।जिले की 4500 सीट के लिए इस बार 14,500 ने आवेदन किया है। इस बार जो प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है उसमें गड़बड़ी होने की संभावना नहीं है। शिक्षा विभाग ने सभी अभिभावकों से ऐसे किसी ठग के चंगुल में ना फसने का आग्रह किया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles