तेज रफ्तार पिकअप सड़क किनारे स्थित राखी के दुकान में जा घुसा, पूरा मामला सीसीटीवी में हुई कैद।

थाना कोटा क्षेत्र से एक वीडियो शोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है, वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि किस तरह से एक तेज रफ्तार पिकअप रॉन्ग साइड से फर्राटे भरते हुए एक राखी के दुकान में जा घुसा। जानकारी मिल रही है कि हादसे के वक्त दुकान में भीड़भाड़ भी थी हालांकि कोई भी इससे हताहत नही हुआ।वायरल वीडियो बीते 18 अगस्त की रात तकरीबन 7 बजकर 57 मिनट कोटा क्षेत्र के चंडी माता चौक की बताई जा रही है।

रक्षाबंधन पर्व के पहले कोटा के चंडी माता चौक के बाजार में राखी की खरीददारी करने महिलाओं की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी हुई थी। तभी एक तेज रफ्तार वाहन गलत साइड से तेज रफ्तार में फर्राटे भरते हुए राखी की दुकान में जा घुसी।पूरी घटना का वीडियो दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया और तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगो ने पिकअप चालक, हेल्पर की जमकर खातिरदारी की और उन्हें वैधानिक कार्रवाई के लिए कोटा पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल वाहन जप्त कर एफआईआर दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles