तोरवा चौक के पास बच्चे को स्कूल से लेकर घर लौट रहा बाइक सवार आया हाइवा की चपेट में, कोई हताहत नहीं।

थाना तोरवा अंतर्गत तोरवा चौक के पास बच्चे को स्कूल से लेकर घर लौट रहा बाइक सवार तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आ गया। इस दौरान बाइक सवार स्कूली बच्चे के साथ सड़क पर नीचे गिर गया। तोरवा निवासी इलेक्ट्रिशियन विनोद यादव हमेशा की तरह अपने बच्चे को तोरवा के स्कूल से छुट्टी के बाद लेकर घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान वे तोरवा चौक पहुंचे ही थे कि गुरुनानक चौक की ओर से तेज रफ्तार से आ रही हाइवा क्रमांक CG 04 MN 6126 ने इन्हें चपेट में ले लिया। हालांकि घटना के बाद बाइक जरूर क्षतिग्रस्त हुई लेकिन किसी को कोई जान की हानि नही हुई।

इस घटना के बाद न तोरवा पुलिस की बड़ी लापरवाही भी उजागर हो रही है। सभी सवाल कर रहे है कि आखिर नो एंट्री में इतना बड़ा हाइवा शहर के अंदर कैसे प्रवेश कर गया। क्या हाइवा पर किसी भी पुलिस की या पेट्रोलिंग पार्टी की नजर नही पड़ी। जब आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने इस घटना की निंदा कर तोरवा पुलिस के कार्यशैली पर सवाल उठाया तो पुलिस ने कहा कि कोई हानि तो नही हुआ ना। इस परिस्थिति में किसी के ऊपर अब 307 तो नही कायम कर सकते ना।पुलिस के इस तरह से असंवेदनशील जवाब को लेकर भी लोगों में आक्रोश नजर आ रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles