Homeहमर बिलासपुरराहुल सिंह चौहान की हत्या के अनसुलझी गुत्थी को सुलझाने के लिए...

राहुल सिंह चौहान की हत्या के अनसुलझी गुत्थी को सुलझाने के लिए साइबर सेल की टीम ने उसलापुर रेलवे स्टेशन में की जांच पड़ताल।

बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड में केबल टीवी कर्मचारी राहुल सिंह चौहान की हत्या हुये पूरा एक सप्ताह बीत गया लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच पायी। पिछले रविवार रात करीब 10:45 बजे पुराना बस स्टैंड के पास राहुल सिंह चौहान को बोतल फोड़कर गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया गया था। माना जा रहा है कि इस घटना में दो लोग शामिल थे। सीसीटीवी फुटेज में दोनों दिखे तो रहे हैं लेकिन तस्वीर स्पष्ट न होने से उनकी जानकारी नहीं मिल पाई।

पुलिस ने इस मामले में कई संदेहियों को पड़कर पूछताछ की लेकिन असली आरोपी तक नहीं पहुंच पाई। इधर रविवार को सूचना के बाद साइबर सेल की टीम सादी वर्दी में उसलापुर रेलवे स्टेशन पहुंची और इसी हत्या के मामले में सुराग तलाशती रही। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी उनके कब्जे में होगा। इधर एक सप्ताह बाद भी हत्यारो के ना पकडे जाने पर सवाल खड़े हो रहे हैं और पुलिस के लिए भी यह अनसुलझी गुत्थी चुनौती बनती जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments