तोरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई; जिसमें तोरवा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, व्यापारी और आमजन शामिल हुए।

बुधवार को थाना तोरवा परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें तोरवा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, व्यापारी और आमजन शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी ने की। वहीं यहां उपस्थित लोगों ने अपनी बात और होली पर्व में उत्पन्न समस्याओं को सीएसपी पूजा कुमार और थानेदार के समक्ष रखा।

लोगों की समस्याएं सुनने के बाद सीएसपी ने कहा कि होली के बहाने हुडदंग करने वाले और अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। डीजे नहीं बजेगा। डीजे बजाते हुए पकड़े जाने पर साउंड बॉक्स, मशीन सेट जब्त कर उसके संचालक और अन्य पर कानूनी कार्रवाई होना तय है। होली तक तोरवा पुलिस अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत चप्पे चप्पे पर तैनात होकर पुलिसिंग व्यवस्था संभालेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles