Homeहमर बिलासपुरतोरवा पुलिस ने मोबाइल लूट के 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार लूटे...

तोरवा पुलिस ने मोबाइल लूट के 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार लूटे गए 6 और मोबाइल भी बरामद, न्यायालय में पेश

तोरवा पुलिस ने ट्रेन में मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने रायपुर से आ रही ट्रेन में यात्री मेहंदी हसन के हाथ में डंडा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया था।गिरफ्तार आरोपियों के नाम प्रवीण कुमार यादव, अखिलेश दास, अंकुश ललपुरे और निकेश यादव हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया। उनके कब्जे से लूटे गए मोबाइल के साथ-साथ पूर्व में यात्रियों से छिने गए 6 और मोबाइल बरामद किए गए।मामले की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह को दी गई। उन्होंने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी और लूटे गए मोबाइल की बरामदी के निर्देश दिए। पुलिस ने टीम बनाकर लगातार आरोपियों की पतासाजी की।लूटेरों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। लूटे गए मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था सख्त बनाए रखने के प्रयास के रूप में बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments