Homeहमर बिलासपुरत्योहार से पहले सरकंडा पुलिस का एक्शन — चाकू-चापड़ लहराने वाले दो...

त्योहार से पहले सरकंडा पुलिस का एक्शन — चाकू-चापड़ लहराने वाले दो बदमाश गिरफ्तार आगामी पर्वों को देखते पुलिस की सतत निगरानी, असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई जारी

सरकंडा पुलिस ने दीपावली पर्व से पहले शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बदमाशों पर सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पांडेय के नेतृत्व में की गई पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों विक्रम साहू और मुकेश चौहान को धारदार चाकू और चापड़ के साथ पकड़ा। दोनों को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।इसी दौरान सीपत चौक पर संदिग्ध रूप से घूम रहे जितेंद्र भारद्वाज को भी पुलिस ने पकड़ा। पूछताछ के दौरान विवाद करने पर उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने त्योहारी सीजन में असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments