थाना सरकंडा अंतर्गत चिंगराजपारा में फिर से चाकू बाजी की घटना में एक युवक पर पुराने रंजिश में दूसरे युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला।

थाना सरकंडा अंतर्गत चिंगराजपारा में फिर से चाकू बाजी की घटना में एक युवक पर पुराने रंजिश में दूसरे युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने सिम्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवा कर आरोपी की सर गर्मी से तलाश की जा रही है। शहर के साथ-साथ थाना सरकंडा अंतर्गत भी मारपीट, चाकूबाजी और हाफ मर्डर जैसे मामलों का ग्राफ लगातार बढ़ता चला जा रहा है। थाना सरकंडा अंतर्गत भी आए दिन चाकू बाजी की घटनाएं सामने आ रही है। जिस तरह से यहां अपराधी मारपीट और चाकू बाजी के वारदात को अंजाम दे रहे हैं उसे तो यही प्रतीत हो रहा है कि सरकंडा क्षेत्र में अपराधियों पर पुलिस का जरा सभी खौफ नहीं है।

यही वजह है कि गुरुवार की दोपहर थाना सरकंडा अंतर्गत सिंह राजपाल क्षेत्र में पुरानी रंजिश पर फिर से युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया इस घटना की सूचना जैसे ही सरकंडा पुलिस को हुई पुलिस ने तत्काल घायल को संजीवनी 108 के जरिए इलाज के लिए सिम्स अस्पताल भेजा। एसडीओपी सिद्धार्थ बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि चिंगराजपारा निवासी वीरेंद्र साहू जो घर से पास के ही राशन दुकान में सामान लेने के लिए पैदल जा रहा था रास्ते में ही घात लगाकर बैठ पंगा उर्फ दुर्गेश नमक आदतन बदमाश ने पुरानी रंजिश पर वीरेंद्र के पीठ में लगातार 6 से 7 बार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर लहू लुहान कर दिया। क्षेत्र वासियों ने इस पूरे मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी मौकाए वारदात पर पहुंचकर पुलिस ने गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र साहू को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल भेजा। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध हाफ मर्डर सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को भी बचना में लिया है वही आरोपी पंगा उर्फ दुर्गेश की खोजबीन की जा रही है।

वर्तमान में आदर्श आचार सहिंता लागू है,चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है, तो वहीं स्लम क्षेत्रों मे लगातार पुलिस पेट्रोलिंग कर अपराधियों पर नजर रखते हुए उनपर कार्यवाही भी कर रही है। फिर भी ना जाने कैसे आदतन बदमाशों पर पुलिस का जरा भी खौफ नजर नही आ रहा है। कुल मिलाकर शहरवासियों को सुरक्षित रखने का दावा करने वाले पुलिस के दावे भी अपराधियों के सामने फेल नजर आ रहे है। फिलहाल सरकंडा पुलिस ने पंगा उर्फ दुर्गेश के खिलाफ हाफ मर्डर सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीकृत कर मामले को विवेचना में लिया है जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles