Homeहमर बिलासपुरथाना सरकंडा क्षेत्र में पुराने विवाद में युवक पर कैंची से जानलेवा...

थाना सरकंडा क्षेत्र में पुराने विवाद में युवक पर कैंची से जानलेवा हमला, FIR दर्ज…

सरकंडा थाना क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना 22 मार्च की शाम करीब 7 बजे नूतन चौक स्थित सांई एक्सीडेंटल अस्पताल के सामने हुई।पीड़ित हर्ष जायसवाल ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त जय भोसले की दुकान पर बीड़ी लेने गया था, जहां उसकी मुलाकात आरोपी अतुल यादव से हुई। दोनों के बीच पहले से विवाद था, जिस पर आरोपी ने समझौते की बात कही। जब हर्ष ने यह कहकर मना कर दिया कि वह पहले ही उसके पिता से बात कर चुका है, तो अतुल यादव गुस्से में आकर गाली-गलौज करने लगा।हर्ष के विरोध करने पर अतुल ने जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखी कैंची से उसके माथे, दोनों गाल और पेट पर हमला कर दिया। यह पूरी घटना जय भोसले और गणेशा ने देखी।घटना के बाद घायल हर्ष को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद 23 मार्च को वह अपनी बहन हर्षिता जायसवाल के साथ सरकंडा थाना पहुंचा और FIR दर्ज कराई।पुलिस ने मामले में बीएनएस की गम्भीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments