Homeहमर बिलासपुरसिम्स अस्पताल में ब्लड टेस्टिंग लैब में मरीजों की भारी भीड़, डिजिटल...

सिम्स अस्पताल में ब्लड टेस्टिंग लैब में मरीजों की भारी भीड़, डिजिटल टोकन सिस्टम ठप…

बिलासपुर संभाग के एकमात्र मेडिकल कॉलेज एवं सिम्स अस्पताल की ब्लड टेस्टिंग लैब में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सामान्य दिनों में भी यहां मरीजों की अच्छी-खासी संख्या होती है, लेकिन सोमवार को स्थिति और अधिक गंभीर हो गई। अत्यधिक भीड़ के कारण काउंटर से लेकर ब्लड सैंपलिंग करने वाले कर्मचारियों तक को पसीना आ गया, वहीं लंबी प्रतीक्षा से परेशान मरीजों ने भी नाराजगी जाहिर की।जानकारों की माने तो कुछ समय पहले तक यहां डिजिटल टोकन सिस्टम के जरिए मरीजों की सैंपलिंग की जाती थी, जिससे प्रक्रिया सुचारू रूप से चलती थी। लेकिन तकनीकी खराबी के कारण यह सिस्टम ठप हो गया है, जिसके चलते अब मरीजों को लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।चौंकाने वाली बात यह है कि सिम्स प्रबंधन को इस समस्या की जानकारी होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे मरीजों को न केवल असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि अस्पताल कर्मचारियों पर भी अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments