थाना सिविल लाइन और सीटी कोतवाली में दो अलग मामलों में एक महिला और एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।

थाना सिविल लाइन और सिटी कोतवाली अंतर्गत दो अलग-अलग मामले में शादीशुदा महिला और एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों ही मामले में पुलिस ने मर्ग पोस्टमार्टम कार्यवाही कर मामले को विवेचना में लिया है।

थाना सिविल लाइन और सिटी कोतवाली में दो अलग-अलग मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कार्यवाही करने के बाद मामले को विवेचना में लिया गया है। दरअसल थाना सिविल लाइन अंतर्गत एक शादीशुदा महिला केवल इस वजह से फांसी के फंदे पर झूल झूल गई क्योंकि वह अपने पति से लंबे समय से दूर रह रही थी। इससे क्षुब्ध होकर उसने मौत को गले लगाना स्वीकार किया।दरअसल इसकी जानकारी भी उसने सुसाइड नोट लिखकर दी है। सुसाइड नोट में महिला ने यह भी लिखा है कि उसकी मौत की वह स्वयं जिम्मेदार है। इसलिए इसमें किसी के ऊपर भी कोई कार्यवाही ना किया जाए। इसी तरह दूसरे मामले में सिटी कोतवाली अंतर्गत करबला में रहने वाले विद्यार्थी विवेक दीवान ने भी अज्ञात कारण वश फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल यह मामला अब तक अनसुलझा हुआ है लेकिन एकतरफा प्रेम प्रसंग के चलते मृतक के सुसाइड करने की आशंका जताई जा रही है।

बहरहाल थाना सिविल लाइन अंतर्गत महिला के द्वारा किए गए सुसाइड के मामले में पुलिस को सुसाइड नोट प्राप्त होने से लगभग यह तो यकीन हो गया है कि उसने आत्महत्या किसी दबाव में नहीं किया है।हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जाएगी।लेकिन थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में विद्यार्थी के द्वारा किया गया सुसाइड का मामला अब भी अनसुलझा है। इस मामले में एक तरफा प्रेम प्रसंग की बात भी सुनने को मिल रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले के हर पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही विधिवत कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles