Homeहमर बिलासपुरमहिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा शनिवार को एक दिवसीय प्रवास...

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा शनिवार को एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंची।

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा शनिवार को एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंची। यहां सबसे पहले उन्होंने कांग्रेस भवन में महिला कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी की बैठक ली। इस दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा करते हुए उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को तीसरे चरण में होने वाले चुनाव को लेकर जीत का मंत्र दिया। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए महिला राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, देश को आज कांग्रेस पार्टी से बहुत अधिक उम्मीदें हैं।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश की जनता के साथ सिर्फ अन्याय किया गया है। देश में महंगाई बेरोजगारी किसान और महिलाओं को लेकर बात नहीं हो रही है। दो चरणों में हुए मतदान को लेकर अलका लांबा ने कहा कि दक्षिण भारत की सभी सीटों पर कांग्रेस स्वीप कर रही है, वहीं भारतीय जनता पार्टी को दक्षिण भारत से पूरी तरह हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने दावा किया है कि इस बार कांग्रेस पार्टी केंद्र में सरकार बना रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments