बिलासपुर शहरी थाना क्षेत्र में सुस्त पुलिसिंग के चलते लूटपाट और चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। रोजाना किसी ना किसी के साथ लूटपाट, चेन स्नेचिंग जैसी वारदातें हो रही है। इसी तरह फिर से थाना सिटी कोतवाली अंतर्गत दयालबंद गुरुद्वारा के सामने एक छात्र से बाइकर्स गैंग ने उसका मोबाइल लूट लिया। छात्र की शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात बाइकर्स गैंग के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

जानकारी के मुताबिक जगमल चौक निवासी छात्रा अंकिता कुमारी सुबह तकरीबन 7 बजे अपने कोचिंग के लिए दयालबंद स्थित कोचिंग सेंटर जा रही थी, तभी अज्ञात बाइकर्स गैंग छात्र के पास पहुंचे और झपट्टा मार कर उसका मोबाइल लूटकर भाग गए। पुलिस अपराध दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइकर्स गैंग की पता तलाश में जुट गई है।



