दिनदहाड़े लूट की वारदात: तीन युवकों ने की मारपीट, नगदी-मोबाइल और ऑनलाइन ठगी,डायल 112 की सतर्कता से एक आरोपी दबोचा, दो फरार, पुलिस जांच में जुटी

थाना कोनी अंतर्गत बिरकोना रोड पर शासकीय शराब भट्ठी के सामने एक सनसनीखेज लूटपाट की घटना सामने आई है। बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे ग्राम सेमरी निवासी अभिषेक पालेकर अपने साथी के साथ गोलबाजार से डीजे का सामान लेने आया था। लौटते समय तीन युवकों ने उन्हें जबरन रोक लिया और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे।मना करने पर बदमाशों ने दोनों के साथ मारपीट कर दी और 500 रुपये नकद व मोबाइल फोन लूट लिए।पीड़ितों के मुताबिक आरोपी उन्हें झाड़ियों की ओर ले गए और वहीं बैठकर शराब पीने लगे। नशे में धुत आरोपियों ने खुद को नंदू, नन्ना और बसंत नाम से पुकारा।बदमाशों ने पीड़ित को डरा-धमकाकर 5000 रुपये फोन पे से मंगवाकर अपने स्कैनर से ट्रांजैक्शन कराया।साथी का मोबाइल छीनकर उसके परिजनों से भी 3000 रुपये मंगवाने की धमकी दी।इसी बीच बदमाशों ने पीड़ित को एटीएम से कैश निकालने भी भेजा, लेकिन जब पैसा नहीं निकला तो सभी वापस आ गए। तभी मौके पर डायल 112 की टीम पहुंच गई, जिसे देखते ही तीनों बदमाश भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर नंदू नाम के एक आरोपी को पकड़ लिया जबकि दो अन्य फरार हो गए।फिलहाल कोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।इस वारदात ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles