बिलासपुर पुलिस का नशे के खिलाफ प्रहार: 35 लीटर महुआ शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तारहिर्री में 20 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर धराया, मोटर सायकल भी जब्त

बिलासपुर पुलिस ने नशा व प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। सरकंडा थाना क्षेत्र में ग्राम चिल्हाटी के जंगल में भारी मात्रा में अवैध रूप से शराब बना रहे सूरज धनवार को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 30 लीटर और 5 लीटर की प्लास्टिक डिब्बियों में भरी कुल 35 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 7000 रुपये है, और 320 रुपये की बिक्री की रकम जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।इसी तरह हिर्री थाना क्षेत्र में बनरंग चौक के पास मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए हुक्मलाल नामक आरोपी को 20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने शराब की कीमत लगभग 4000 रुपये आंकी है और परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल को भी जब्त कर लिया। आरोपी पर आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।दोनों मामलों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर कार्रवाई की गई। टीम में उप निरीक्षक भावेश शेन्डे, सहायक उप निरीक्षक ढोलाराम मरकाम, आरक्षक सैय्यद अली, दीपक खांडेकर, मुरली भार्गव सहित अन्य पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नशा और अवैध कारोबार पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles