दिल्ली के लाल किले के पास धमाका, 8 की मौत,देशभर में सुरक्षा अलर्ट बिलासपुर पुलिस भी सतर्क, सभी संवेदनशील इलाकों में सख्त चेकिंग शुरू

दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम करीब सात बजे एक कार में हुए जोरदार विस्फोट से राजधानी दहल गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि बीस से अधिक लोग घायल हुए हैं। धमाका उस वक्त हुआ जब कार ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी थी और अचानक उसमें आग लग गई।

धमाके के बाद आग की लपटों से आसपास खड़ी कई गाड़ियां भी चपेट में आ गईं, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग पर काबू पाया और घायलों को अस्पताल भेजा। दिल्ली पुलिस, एनआईए और एनएसजी की टीमें जांच में जुट गई हैं।विस्फोट के कारणों की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है।

गृह मंत्री अमित शाह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं। घटना के बाद दिल्ली, मुंबई और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।इसी क्रम में बिलासपुर पुलिस भी हाई अलर्ट पर आ गई है।

एसएसपी रजनेश सिंह ने रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, हाईकोर्ट, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले इलाकों में चेकिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। संदिग्धों की तलाशी और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी लगातार जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles