Homeहमर बिलासपुरदिल्ली से मिली सूचना पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में बड़ी कार्रवाई,राजेन्द्र नगर...

दिल्ली से मिली सूचना पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में बड़ी कार्रवाई,राजेन्द्र नगर का आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी सिविल लाइन पुलिस

सिविल लाइन पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी जैसे गंभीर मामले में राजेन्द्र नगर के रहने वाले नदीम मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दिल्ली से मिली एक गोपनीय सूचना के आधार पर की गई। आरोपी के पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है, जिसकी जांच अब फॉरेंसिक टीम कर रही है।सूत्रों के अनुसार, दिल्ली स्थित एजेंसी ने एक इनपुट ‘टिप लाइन’ के जरिए साझा किया था, जिसमें चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी गई थी। इनपुट मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस तत्काल हरकत में आई और राजेन्द्र नगर क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी नदीम मोहम्मद को हिरासत में ले लिया।पुलिस की प्रारंभिक जांच में आरोपी के मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस से आपत्तिजनक फोटोज और वीडियो मिलने की बात सामने आ रही है। टीआई एस.आर. साहू ने बताया कि सामग्री को जब्त कर लिया गया है और अब इसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, ताकि सबूतों की पुष्टि की जा सकी।फिलहाल पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या नदीम किसी बड़े पोर्नोग्राफी नेटवर्क का हिस्सा था या वह अकेले इस आपराधिक गतिविधि को अंजाम दे रहा था। पूछताछ के आधार पर अन्य संदिग्धों तक भी पुलिस की पहुंच बढ़ सकती है। मामले में आईटी एक्ट और पोक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments