Homeहमर बिलासपुरनिगम के अवैध निर्माण अभियान पर महापौर हुई सख्त,समाज को टारगेट करने...

निगम के अवैध निर्माण अभियान पर महापौर हुई सख्त,समाज को टारगेट करने का लगाया आरोप, नियम के साथ कार्य करने की हिदायत

बिलासपुर के ज्वाली नाला रोड में हुई बुलडोजर कार्रवाई का मामला गरमाता जा रहा है। कार्रवाई से प्रभावित व्यापारी आज इसकी शिकायत लेकर मेयर दफ्तर पहुंचे। यहां उन्होंने निगम की कार्रवाई को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए मेयर से निगम अधिकारियों की शिकायत की। शिकायत से नाराज मेयर ने तत्काल भवन शाखा अधिकारी को अपने केबिन में तलब किया। यहां कार्रवाई की हड़बड़ी को लेकर जब मेयर ने भवन अधिकारी से सवाल जवाब किया, अधिकारी गोल मोल जवाब देने लगे। जिससे मेयर पूजा विधानी भड़क गईं। उन्होंने निगम में अफसरशाही चलने और सिंधी समाज के व्यापारियों को टारगेट कर कार्रवाई करने का गंभीर आरोप लगाया। मेयर यहीं नहीं रूकी, उन्होंने निगम में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी भी दी। मेयर ने इस दौरान व्यापारियों के साथ प्रभावित क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर चेताते हुए कहा कि, उनकी मनमानी निगम में बिल्कुल नहीं चलेगी। कार्रवाई के पहले जनप्रतिनिधियों को इसकी सूचना देनी होगी और कार्रवाई में मानवीय संवेदनाओं का ध्यान रखना होगा।

दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई कतई नहीं करनी होगी। इधर मेयर के भड़कने के बाद निगम अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि, निगम के भवन शाखा अधिकारी नाराजगी और उपेक्षा की बात से इनकार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि, अवैध रूप से किए गए निर्माण पर ही बुलडोजर चलाया गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तमाम कार्रवाइयां की जा रही हैं। आगे भी जैसा निर्देश होगा कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि, एक दिन पहले ज्वाली नाला रोड में निगम ने बुलडोजर कार्रवाई की थी। जिसमें आधा दर्जन व्यापारियों के मकान, दुकान और शेड को तोड़ा गया था। रजिस्ट्री जमीन पर निर्माण पूरा होने के बाद की गई कार्रवाई को लेकर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments