बिलासपुर में बाकायदा सिलेंडर चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है जिनके द्वारा दीनदयाल कॉलोनी, मंगला में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर चिराग जैन के घर 1 जून को उनके पोर्च में रखें एचपी गैस के सिलेंडर को चुरा लिया। उसी दिन कॉलोनी के ही अन्य और दो लोगो रमन बरेठ और खेमचंद देवांगन के घरों से भी 3 सिलेंडर की चोरी हुई। इन लोगों द्वारा सिविल लाइन में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसी इलाके में 10 दिन बाद फिर वही चोर सिलेंडर चोरी करने पहुंचे। इस बार चोर कॉलोनी के लोगों की नजर में आ गए और लोगों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में नाबालिक सहित दो लोगों को पकड़ा गया है, जिनके पास से चार सिलेंडर जप्त किए गए हैं। ये लोग सिलेंडर चोरी कर उसे कबाड़ी को बेच देते थे। पुलिस ने कुदुदंड क्षेत्र में रहने वाले खरीदार को भी पकड़ लिया है।





