
दुर्ग रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब ट्रेन में चढ़ते वक्त एक यात्री का पैर फिसल गया। मौके पर मौजूद RPF के एएसआई संजय गांगुली ने फुर्ती दिखाते हुए यात्री की जान बचा ली। यह पूरी घटना स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।घटना के समय एएसआई गांगुली ड्यूटी पर तैनात थे। जैसे ही यात्री ट्रेन में चढ़ते हुए गिरने लगा, उन्होंने तुरंत दौड़कर उसे सुरक्षित खींच लिया।रेलवे पुलिस अधिकारी की इस सूझबूझ और तत्परता की सराहना यात्री सहित सभी कर रहे हैं। उनकी त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।


