शहर सहित ग्रामीण अंचलों में बिजली की समस्या से परेशान लोगों ने किया बिजली विभाग का घेराव।

शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है की शिकायत करने के बाद भी बिजली विभाग के कर्मचारी इस ओर ध्यान नहीं देते, यहां सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि हल्की आंधी तूफान आने पर भी ट्रांसफार्मर का कनेक्शन टूट जाता है, इसकी शिकायत बिजली विभाग के अधिकारियों से भी की गई है। लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोग नौतपा की गर्मी के कारण परेशान है और स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

ऐसे में बिजली मंडल द्वारा कोई मदद नहीं की जा रही है, शिकायत के लिए जो नंबर दिया जाता है उस पर भी कोई फोन उठाने वाला नहीं होता, इसी सिलसिले में बिजली विभाग का लगातार घेराव किया जा रहा हैं, फिर भी बिजली गुल की समस्या सुधर नहीं रही। वही मेंटेनेंस के नाम पर लगातार घंटो बिजली गुल की जाती हैं, जबकि थोड़े से आंधी तूफान आने पर बिजली कट कर दी जाती है। मेंटेनेंस के नाम बिजली कटौती के प्रश्न पर नेहरू नगर के मुख्य कार्यपालन अभियंता से जब पूछा गया तो उन्होंने गोलमोल जवाब देते हुए पल्ला झाड़ लिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles