Homeहमर बिलासपुरदेवरीखुर्द में नवरात्रि पर विशाल चुनरी यात्रा, भक्तों का उमड़ा उत्साह

देवरीखुर्द में नवरात्रि पर विशाल चुनरी यात्रा, भक्तों का उमड़ा उत्साह

शारदीय नवरात्रि पर माता रानी के भक्त उन्हें विविध प्रकार से प्रसन्न करने में जुटे हुए हैं। इसी अवसर पर देवरीखुर्द क्षेत्र में मातारानी के जयकारे के साथ विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई ।देवरीखुर्द में हर साल की तरह इस वर्ष भी चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया, जिसे लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। यह भव्य धार्मिक यात्रा दोपहर बाद करीब 4 बजे देवरीखुर्द चौक स्थित गदा चौक से प्रारंभ हुई।

माता रानी की लाल चुनरी के एक-एक छोर को पड़कर भक्त रवि दास चौक, खाल्हे पारा, सतबहानिया मंदिर, दुर्गा मंदिर होते हुए मेन रोड देवरीखुर्द से होते हुए वापस गदा चौक पहुंचे।इस यात्रा के दौरान सैकड़ों श्रद्धालु माता रानी की चुनरी लेकर पूरे मार्ग में शामिल हुए और भक्ति भाव से सभी माता रानी के नाम का जयकारा लगाते रहे आयोजन समिति के प्रमुख बीपी सिंह ने बताया कि यह चुनरी यात्रा हर साल की तरह इस साल भी पूरे धूमधाम से आयोजित की गई। यह आयोजन तीसरे वर्ष में प्रवेश कर चुकी है और हर साल यह धार्मिक यात्रा बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाती है। उन्होंने बताया कि यात्रा का उद्देश्य माता रानी की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करना है।

इस चुनरी यात्रा में सम्मिलित भक्तजनो ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की और माता रानी की चुनरी चढ़ाकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। यात्रा के मार्ग में प्रमुख धार्मिक स्थलों जैसे सतबहानिया मंदिर और दुर्गा मंदिर में विशेष पूजा की गयी। भक्तों के लिए आयोजन समिति की ओर से यात्रा मार्ग पर जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। आयोजन में विशेष सुरक्षा व्यवस्था का भी ध्यान रखा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments