Homeहमर बिलासपुरछत्तीसगढ़ के सबसे बड़े बैचिंग प्लांट का हुआ शुभारंभ, 120 क्यूबिक मीटर...

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े बैचिंग प्लांट का हुआ शुभारंभ, 120 क्यूबिक मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से होगा उत्पादन

कहते हैं आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है। बिलासपुर तेजी से विस्तार ले रहा है और यहां बड़े-बड़े निर्माण हो रहे हैं। पहले निर्माण स्थल पर ही कांक्रीट मिक्सिंग की जाती थी लेकिन समय की मांग के साथ इस क्षेत्र में भी अत्याधुनिक तकनीक के साथ बड़े मिक्सर प्लांट स्थापित किये जा रहे हैं। बिलासपुर के सिरगिट्टी इंडस्ट्रियल एरिया के सेक्टर बी में विगत 5 वर्षों से संचालित एसीसी इंडिया शहर की इसी मांग को पूरा कर रहा है। आदित्य कंस्ट्रक्शन कंपनी, रेडीमेड कंक्रीट मिक्स उपलब्ध कराती है। इससे पहले मौजूद बैचिंग प्लांट में 48 क्यूबिक मीटर प्रति घंटे की क्षमता से उत्पादन किया जा रहा था, जिसका विस्तार करते हुए इसकी क्षमता 120 क्यूबिक मीटर प्रति घंटे की गई है। आदित्य कंस्ट्रक्शन कंपनी के इसी विस्तार का शुक्रवार को रेलवे के सीईओ आलोक तिवारी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने इस नए विस्तारित प्लांट के लिए संस्था के संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इसका लाभ पूरे अंचल को मिलेगा।

आजकल छोटे-बड़े सभी निर्माण में रेडी मिक्स कॉन्क्रिट का उपयोग किया जाता है। इसके अपने कई फायदे हैं। एक तो इससे सर्वोत्तम क्वालिटी की कॉन्क्रिट मिलती है। इससे प्रदूषण भी कम होता है। समय की बचत होती है और निर्माण सामग्रियों की बर्बादी नहीं के बराबर होती है। इसीलिए सभी छोटे-बड़े संस्थान इन दिनों रेडी मिक्स कॉन्क्रिट को ही प्राथमिकता दे रहे हैं। बिलासपुर ही नहीं छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े रेडी मिक्स कंक्रीट प्लांट से इसी डिमांड को पूरा किया जा रहा है।जानकारी देते हुए बताया गया कि छत्तीसगढ़ में यह ऐसा पहला रेडिमिक्स कॉन्क्रिट प्लांट है, जहां 120 क्यूबिक मीटर प्रति घंटे की क्षमता से कंक्रीट का निर्माण किया जाता है, यानी 1 घंटे में लगभग 10 गाड़ी कंक्रीट एक साथ डिलीवर की जा सकती है, जिससे शहर में बनने वाले बड़े-बड़े मॉल, कंपलेक्स ,बिल्डिंग की जरूरत पूरी होती है, तो वहीं छोटे निर्माण को भी कुछ ही घंटे में निपटाया जा सकता है।

एसीसी इंडिया के एमडी आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि उनकी कंपनी सबसे बड़े प्लांट के साथ सबसे बेहतर रेडी मिक्स कॉन्क्रिट उपलब्ध करा रही है। उनके पास अत्याधुनिक तकनीक है। सबसे बड़ा जाइलो होने से 800 मीट्रिक टन सीमेंट का स्टॉक हमेशा रहता है। इटली का अत्याधुनिक मिक्सर इस्तेमाल करते हैं और उनकी मिक्सिंग कंक्रीट की क्वालिटी सबसे बेहतर है।

समय के साथ निर्माण की तकनीक बदल रही है। निर्माण स्थल पर मजदूरों द्वारा तैयार किया गया कंक्रीट मिक्स से बेहतर और सर्वोत्तम कंक्रीट मिक्स तैयार करने का काम एसीसी इंडिया लगातार कर रही है। यही वजह है कि आजकल सभी बड़े निर्माण कार्यों में रेडी मिक्स कॉन्क्रिट का इस्तेमाल धड़ल्ले से किया जा रहा है, जिसमें सबसे बड़ी भागीदारी एसीसी इंडिया की ही है। नए प्लांट के शुभारंभ अवसर पर रेलवे के बड़े अधिकारियों के अलावा शहर के नामी गिरामी बिल्डर, आर्किटेक्ट इंजीनियर और गणमान्य अतिथि मौजूद रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments